
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र में इन दिनों लोहे का अवैध कारोबार जोरो से फल-फूल रहा है। बीसीसीएल एरिया एक के शताब्दी एवं मुराईडीह कोलियरी तथा आसपास के क्षेत्रों से लोहा चोर सुरक्षा व्यवस्था की धज़्ज़िया उड़ाते हुए दिन-रात लोहा ढोने में लगे हुए है। सोमवार की संध्या सीआईएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी ने माथाबाँध के बिच्छू पहाड़ी से अवैध रूप से लोहा ले जाते एक लोहा चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। परंतु लोहा चोर भागने मे सफल रहे। बोकारो जिले के चास के अवैध धंधे बाज की देखरेख मे बरोरा थाना क्षेत्र के लोग लोहा चोरी की वारदात को अंजाम देने का काम किया जा रहा है। जिन पर कंपनी की सुरक्षा का दारोमदार हैं। उनकी अनदेखी से लाखों की संपत्ति कोयला चोरो के हवाले हो रही है।