नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को सजा दिलाने के लिए रूपा ने राज्यपाल से की मांग

0
fastlive news

रांची:  पिछले 12 अगस्त को रांची पुलिस लाइन में एक नाबालिग युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर आज बाल कल्याण समिति रांची के अध्यक्ष रूपा कुमारी ने राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से भेट कर उक्त घटना से अवगत कराते हुए इस अपराध में शामिल लोगों को सजा दिलवाने की मांग की। वहीं इस घटना की जानकारी देने के बाद राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने इसे समाज के अत्यंत शर्मसार करने वाली घटना बताया। वहीं राज्यपाल ने समिति के अध्यक्ष रूपा कुमारी को आश्वासन देते हुए इस शर्मनाक एवं निंदनीय घटना के संबंध में राज्य के वरीय पुलिस अधिकारियों से अविलंब कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य के पुलिस कर्मी ही हमारे सरकार और शासन की छवि होते है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर राज्य के पुलिस कर्मी ही इस तरह के कार्य करेंगे तो सरकार और शासन धूमिल तो होगा ही वहीं प्रदेश के लोगों का विश्वास सरकार के प्रति उठ जाएगा। इसलिए राज्यपाल ने समिति अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए इस तरह की घोर निंदनीय कार्य के लिए प्रदेश के वरीय पुलिस अधिकारियों को इस कार्य में शामिल अपराधियों पर कार्रवाई करने की बात कही।

नाबालिग से दुष्कर्म करने वालों को सजा दिलाने के लिए रूपा ने राज्यपाल से की मांग

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news