
कतरास : पूर्व मंत्री ओ०पी०लाल, वियाडा के पूर्व चैयरमेन सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा, मंडल समाज के केन्द्रीय सचिव गौतम मंडल, मजदूर नेता ए के झा, राकपा के सच्चिदानंद सिह, पार्षद छोटु सिंह, भिखारी पासी, झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, शंकर चौहान, रामवचन पासवान आदि ने शहीद स्मारक गजलीटांड प
हुंच कर शहीद वेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रध्दांजलि अर्पित की। मालूम हो कि 26 सितम्बर 1995 को भारी वर्षा होने के कारण कतरी नदी का पानी खदान मे घुस गया था। जिससे 64 श्रमिको की जल समाधि खदान के अन्दर हो गयी थी। 25 वी बरसी पर शहीद स्मारक के सामने मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्राथना की गई। इस मौके पर मृतको के परिजन, बीसीसीएल के अधिकारी, श्रमिक प्रतिनिधि, पत्रकार आमजन सहित सभी ने श्रध्दांजलि अर्पित की ।