
कतरास : झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद जिला समिति द्वारा झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. टेकलाल महतो की 9वीं पुण्यतिथि दिशोम जाहेर थान स्थित सामुदायिक भवन में मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष रमेश टुडु, जिला सचिव पवन महतो, जग्गु महतो,बसंत महतो, अरुनव सरकार, रति लाल टुडू, शिवप्रसाद महतो, देबू महतो, अंजय हांसदा, कल्याण भट्टाचार्या, हेमंत कुमार सोरेन, सुशोभन चक्रवर्ती, मंटु चौहान, समीर मंडल , धीरेन महतो, राजू प्रामाणिक, प्रदीप झा, अशोक तिवारी, पंकज लाला आदि उपस्थित थे।