
हैदराबाद: भारत के इसरो ने वर्ष 2025 में मिशन वीनस लाॅन्च करने के लिए फ्रांस को चुना है। जिसमें इस मिशन को सफलता तक अंजाम देने के लिए इसरो का साझेदारी फ्रांस भी करेगा। यह दावा फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने किया है। लेकिन भारत के इसरो ने फ्रांस के इस दावे पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहंी कहा जा रहा है कि इस मिशन के लिए इसरो ने वीनस इंफ्रारेड एटमास्फियर गैस लिंकर की वजह से फ्रांस को चुना है। वहीं इस मिशन को लेकर फ्रांसीसी एजेंसी ने दावा करते हुए कहा है कि इसरो ने फ्रांस के साइंटिफिक रिसर्च सेंटर सीएनआरएस को मिशन वीनस की तैयारी के लिए चुना है।
