
नई दिल्ली: खाली समय मे ंभारतीयों को सोना काफी पसंद है। उक्त बातों की पुष्टि वर्ष 2019 में राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने एक टाइम यूज सर्वे कर किया है। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण स्तर के हर महिला और पुरूषों से विशेष जानकारी प्राप्त करने के बाद सर्वे में खुलासा किया है। सर्वे की माने तो 5,947 गांवें और 3,998 शहरी ब्लाॅकों के साथ 138,799 घरों में सर्वे किया गया। जिसमें यह खुलासा हो पाया है कि औसतन हर भारतीय अपने खाली समय में 9.2 घंटे सोकर अपना समय बिताते है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों की सर्वे में माने तो पुरूषों ने खाली समय में औसतन 554 मिनट की नींद ली। जबकि महिलाआं ने इससे थोड़े ज्यादा समय की नींद ली। वहंीं शहरी पुरूषों ने 534 मिनट जबकि महिलाओं ने 552 मिनट सोकर अपना समय बिताने की पुष्टि हुई हैं।
