
एजेंसी: हाइपरलूप का लास वेगास में पहली बार मानव यात्री को बैठाकर परीक्षण हुआ। इस हाइपरलूप में मानव यात्री को बैठाकर करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परीक्षण किया गया। कहा जा रहा है कि इसकी रफ्तार 960 किमी प्रति घंटे हो सकती है। इस परीक्षण में मौजूद कंपनी के प्रमख तकनीकी अधिकारी जोश जिगल और सारा लुश्यिन ने कहा है कि यह हाइपरलूप फिलहाल 500 मीटर लंबा है। इस संबंध में अधिकारी ने बताया कि कंपनी के अनुसार अब जल्द ही ऐसे हाइपरलूप पाॅड बनेंगे। जिसमें 30 लोगों को एक साथ बैठने की व्यवस्था होगी। जो ट्रेन के कोच की तरह होंगे।
