
एजेंसी: चांद से सामग्री लाने के लिए चीन ने इस सप्ताह चांद पर एक मानव रहित मिशन भेजने की तैयारी की है। इस मिशन के तहत चीन ने ठानी है कि चांद से पत्थर के टुकड़े पृथ्वी पर लाने की कोशिश करेंगे। चीन ने इस चंद्रयान मिशन का नाम ‘‘ चांगइ’’ रखा है। इस नाम से चीन में चांद को देवी माना जाता है। बताया जाता है कि चीन के वैज्ञानिक चांद से लाई जाने वाली सामग्री से उसके बनने के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल करेंगे।
