
एजेंसी: आज रात बुर्ज खलीफा जितना बड़ा उल्कापिंड धरती के पास से होकर गुजरने वाला है। इस विशालकाय उल्कापिंड के धरती के पास से होकर गुजरने को लेकर नासा ने अपनी जानकारी के अनुसार कहा है कि यह उल्कापिंड मिसाइल से कई गुणा तेज गति से धरती की ओर बढ़ रहा है। नासा ने कहा कि यह उल्कापिंड धरती से कुछ हजार किमी दूरी से होकर गुजरेगा। हलांकि नासा इस उल्कापिंड पर बहुत लंबे समय से नजर बनाए हुए थे। नासा की माने तो वर्तमान में इस उल्कापिंड की गति 90,000 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती के पास से होकर गुजरेगा।
