
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे टीएमसी के विधायक व मंत्रियों के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को टीएमसी के मंत्री बच्चू हांसदा सहित अन्य दो और विधायक टीएमसी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। जो हांसदा सहित अन्य दो विधायकों के चुनाव के नजदीक में पार्टी छोड़ना टीएमसी को एक बड़ा झटका माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंत्री हांसदा सहित अन्य विधायकों का पार्टी छोड़ने का मुख्य कारण टेीएमसी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया है। जिससे इन विधायकों ने अपना यह कदम उठाया है। वैसे तो 27 मार्च से पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की शुरूआत होनी है। जो अभी से ही पार्टी के नेताओं ने अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान को तेज कर दी है। वैसे आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेताओं और अन्य पार्टी के नेताओं ने कब किसका दामन थामेगा यह तो आने वाले दिनों में ही देखा जा सकता है।
