
एजेंसी: आज से 20 साल पूर्व वर्ष 2001 में एक विशालकाय एस्टेराॅयड की खोज हुई थी। जिसमें कहा गया था कि यह विशालकाय एस्टेराॅयड 21 मार्च 2021 को पृथ्वी के करीब से होकर गुजरेगा। जिस एस्टेराॅयड की खोज 20 साल पूर्व की गई थी उस एस्टेराॅयड की खगोलीय घटना 21 मार्च को होने के संकेत वैज्ञानिकों ने दिए है। वहीं इस खगोलीय घटना के बारे में वैज्ञानिकों ने इतना तो जरूर कहा है कि इस खगोलीय घटना से पृथ्वी पर कोई खास असर नहीं पड़ने वाला है। क्योकि यह एस्टेराॅयड एफओ 32 का व्यास 915 मीटर यानी 3 हजार फुट है। जो पृथ्वी से करीब 20 लाख किमी दूर 1 लाख 24 हजार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गुजरेगा। इसलिए इस खगोलीय घटना से पृथ्वी पर कोई असर होने की संभावना नहीं बनती है। इसके पहले की खगोलीय घटना को लेकर वैज्ञानिकों ने कहा है कि इसके पूर्व पृथ्वी के करीब से गुजरने वाले दूसरे एस्टेराॅयड की तुलना में यह बहुत अधिक दूरी से होकर गुजरने वाले है।
