
नई दिल्ली: कोरोना के इस दौर में देश के महाराष्ट्र प्रदेश ही एक ऐसे प्रदेश है जहां कोरोना के बढ़ते मामले की शिकायत आई है। कोरोना के इस बढ़ते मामले की शिकायत को देखते हुए केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार को पत्र प्रेषित कर कहा है कि महाराष्ट्र कोरोना वायरस के दूसरी लहर से गुजरने की शुरूआत है। जिससे पनपने का मुख्य कारण प्रदेश के अधिकारियों द्वारा इस महामारी को नियंत्रित करने में पूरी तरह से नाकाम का होना माना जा सकता है। केंद्र सरकार ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारी ट्रैकिंग, टेस्टिंग और सक्रीय मामलों के आइसोलेशन पर ठीक से ध्यान नहीं दे रहे है। वहंी केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र सरकार के लोगों द्वारा नियमों का पालन नहीं करने पर भी चिंता व्यक्त किया है। केंद्र सरकार द्वारा महाराष्ट्र सरकार को लिखी गई पत्र में कितना असर होता है यह तो आने वाले दिनों में ही पता चल पाएगा।
