
दिल्ली: भारत की राजधानी दिल्ली जैसे प्रदेशों में वायु प्रदूषण का स्तर घटने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। वहंी प्रदेश के सरकार द्वारा तमाम कोशिश किए जाने के बाद भी इन प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर लगतार तीसरी बार राजधानी दिल्ली दुनिया में सबसे प्रदूषित प्रदेश की गिनती में आ रहा है। पिछले साल वायु की गुणवत्ता मापने वाले स्विस आईक्यूएयर की रिपोर्ट में यह चैकाने वाले तथ्य सामने आए है कि दिल्ली तीसरी बार दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी रही। कहा जा रहा है कि फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2. 5 कणों की उपलब्धता के आधार पर इस वायु प्रदूषण की माप की गई है। जिससे यह खुलासा हुआ है।
