कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में चक्रवात तौकते की दस्‍तक, भारी बारिश

0
fastlive news

बेंगलुरु। चक्रवात तौकते ने कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में दस्तक दी है, जिसके परिणाम स्वरूप विशेष रूप से दक्षिण कन्नड़ जिले में भारी बारिश हुई है, जहां लगभग 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। आईएमडी ने रविवार को पश्चिमी घाट क्षेत्र से सटे कुछ स्थानों बेलगावी, चिक्कमगलुरु, दक्षिण कन्नड़, हसन, कोडागु, शिवमोग्गा, उडुपी और उत्तर कन्नड़ जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की।
आईएमडी ने शनिवार को दोपहर 12.15 बजे जारी अपने बयान में कहा, “रविवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होगी।”
इस बीच कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बौछार होने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “कर्नाटक के तटों पर 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।”
आईएमडी की भविष्यवाणी से संकेत मिलता है कि चक्रवात तौकते शनिवार शाम तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और रविवार शाम तक एक बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
शुक्रवार को आईएमडी ने तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक पर पहले ही ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था। यह अलर्ट निवासियों से खराब मौसम के लिए ‘तैयार’ रहने का आग्रह करता है।
मछुआरों को भी सलाह दी गई है कि वे पूर्व-मध्य अरब सागर में, कर्नाटक तट के पास शुक्रवार से स्थिति सही होने तक न जाएं।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन