#CycloneTauktae: PM Modi ने गुजरात को दी 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पीड़ितों को मुआवजे का एलान

0
fastlive news

नई द‍िल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को गुजरात में चक्रवाती तूफान टाॅक्टे (#CycloneTauktae)  के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और तत्काल राहत कार्यों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया। इस क्रम में उन्होंने गुजरात व दीव के प्रभावित इलाकों उना, जाफराबाद, महुआ का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने अहमदाबाद में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जिसमें राहत व पुनर्वास कार्यक्रमों के संबंध में उठाए गए कदमों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, दमन व दीव, दादर और नागर हवेली में आए इस तूफान के कारण मरने वालों के परिजनों के लिए मुआवजे के तौर पर 2 लाख की रकम का ऐलान किया है और घायलों को 50 हजार रुपये देने की बात कही है।

प्रधानमंत्री ने राज्य में तत्काल राहत गतिविधियों के लिए 1000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया। इसके अलावा केंद्र सरकार राज्य के हालात की समीक्षा और नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम का गठन करेगी। इस आकलन के आधार पर राज्य को और भी सहायता मुहैया कराई जाएगी। प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता को आश्वासन दिया कि इस कठिन दौर में केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ है और प्रभावित इलाकों में जिंदगी को बहाल करने के लिए हर संभव मदद मुहैया कराएगी। यहां इस तूफान के कारण अब तक 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुजरात के दौरे में प्रधानमंत्री ने महामारी के कारण राज्य के हालात का भी जायजा लिया। राज्य प्रशासन की ओर से प्रधानमंत्री को हालात से अवगत कराया गया और यह भी जानकारी दी गई कि इसके रोकथाम के लिए क्या उपाय किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने तूफान प्रभावित इलाकों की जनता के प्रति दुख प्रकट किया।

– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा