सीरम इंस्टीट्यूट ने सरकार की आलोचना वाले अपने निदेशक का बयान खारिज किया

0
fastlive news

नई दिल्‍ली। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने अपने कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव के बयान से किनारा कर लिया है. सीरम इंस्टीट्यूट ने स्पष्ट किया है कि कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ही एकमात्र आधिकारिक प्रवक्ता हैं.
मालूम हो कि कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव द्वारा एक ऑनलाइन स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन में सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि सरकार ने वैक्सीन की उपलब्धता को ध्यान में रखे बिना कई आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू कर दिया.
सुरेश जाधव द्वारा सरकार की आलोचना किये आने के बाद कंपनी ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि यह कार्यकारी निदेशक का निजी विचार हो सकता है. उनके बयान को कंपनी का विचार नहीं माना जाना चाहिए. कंपनी के एकमात्र आधिकारिक प्रवक्ता सीईओ अदार पूनावाला हैं.
साथ ही कंपनी ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशील्ड वैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित है. साथ ही कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में वह सरकार के साथ खड़ी है. देश में वैक्सीन की कमी को लेकर एसआईआई के सुरेश जाधव ने सरकार पर डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश पर विचार नहीं करने का भी आरोप लगाया था.
कार्यकारी निदेशक ने कहा था कि वैक्सीनेशन की शुरुआत में कहा गया था कि देश के 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए 60 करोड़ खुराक चाहिए थी लेकिन तय लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही सरकार ने 45 साल से ऊपर और फिर 18 वर्ष की आयु से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया.
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन