
नई दिल्ली। Dominos के 18 करोड़ यूजर्स के नाम, क्रेडिट कार्ड डिटले और एड्रैस जैसी अहम जानकारी लीक हो गई है। यही नहीं हैकरों ने इन यूजर्स का डेटा इंटरनेट पर डाल दिया है। ऐसे में यूजर्स के लिए जरूरी है कि वे अपना क्रेडिट कार्ड पिन तुरंत बदल लें।
सिक्योरिटी एक्सपर्ट के मुताबिक डोमिनोज यूजर्स के 13000 GB डेटा डीटेल डार्क वेब पर उपलब्ध हैं। ऐसे में अब डर सताने लगा है कि बड़ी संख्या में यूजर्स के क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है। डोमिनोज इंडिया ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में यूजर्स डेटा लीक की खबरों का खंडन किया है।
सिक्योरिटी एक्सपर्ट राजशेखर राजहरिया (Rajshekhar Rajahariya) ने इस संबंध में ट्वीट किया है। जिसमें कहा गया है कि डोमिनोज पिज्जा के यूजर्स की डीटेल्स एक बार फिर लीक हो गई हैं। हैकर्स ने डार्क वेब पर एक सर्च इंजन बना दिया है, जिसमें डोमिनोज पिज्जा की 18 करोड़ डिलिवरी से जुड़ीं डीटेल्स दिख जाती हैं। इनमें नाम, ईमेल, फोन नंबर और जीपीएस लोकेशन तक दिख रही हैं। खास बात यह है कि डोमिनोज के ये यूजर्स भारत समेत अन्य देशों के भी हो सकते हैं।
– एजेंसी