अपग्रेड हुआ आरोग्य सेतु ऐप, बताएगा Corona Vaccination का स्टेटस भी

0
fastlive news

नई द‍िल्‍ली। साल 2020 में कोरोना संक्रमितों का डेटा रखने और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए लॉन्च किए गए आरोग्य सेतु ऐप को अब कोरोना की दूसरी लहर में अपग्रेड कर दिया गया है. अब ये ऐप्लिकेशन सिर्फ ट्रेसिंग नहीं करेगा, बल्कि वैक्सीनेशन के भी स्टेटस को बताएगा.

आरोग्य सेतु के ट्विटर अकाउंट पर मंगलवार को बताया गया, ‘अब आपका वैक्सीनेशन स्टेटस आरोग्य सेतु ऐप पर भी अपडेट किया जा सकेगा.’ लोगों से अपील की गई है कि टीकाकरण कराएं और ऐप पर डबल ब्लू टिक और ब्लू शील्ड हासिल करें.

ऐसे काम करता है आरोग्य सेतु (Aarogya Setu)

आरोग्य सेतु ऐप ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी और कॉन्टैक्ट नंबर का इस्तेमाल कर डेटा हासिल करता है. कोरोना टेस्टिंग के सभी रिजल्ट लैबोरेट्रीज के द्वारा अपलोड किए जाते हैं और फिर ICMR उनका विश्लेषण करता है. जब भी कोई शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है तो ICMR यूज़र का नंबर आरोग्य सेतु के साथ शेयर करता है और ऐप्लिकेशन का डेटा अपडेट हो जाता है. ऐप का संचालन एनआईसी करता है. अब वैक्सीनेटेड लोगों का भी डेटा ऐप्लिकेशन पर अपडेट होगा और पता चल सकेगा कि कितने लोगों को टीका लग चुका है. टीका लगवाने वाले ऐप यूज़र को डबल ब्लू टिक मिलेगा, जिससे वो बता सकेगा कि वो टीका लगवा चुका है.

आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) के जरिये रजिस्ट्रेशन भी

टीका लगवाने वाले शख्स को ब्लू टिक के जरिये पॉजिटिव मार्क किया जाता है और उसे स्टेटस का रंग भी बदलकर लाल हो जाता है. अब तक देश में कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट के लिए Co-WIN पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन सरकार ने अब रजिस्ट्रेशन की सुविधा आरोग्य सेतु ऐप के जरिए दी है. देश में अब तक 20 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है. वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआवत 16 जनवरी 2021 से की गई है. जिसके पहले राउंड में फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीका दिया गया, दूसरे राउंड में बुजुर्गों को टीका दिया गया और अब टीकाकरण का तीसरा राउंड चल रहा है. देश के कई राज्यों में 18 से 44 साल की उम्र के लोगों को भी टीका लगना शुरू हो चुका है. देश के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया कि साल के अंत तक सरकार सभी वयस्कों के टीकाकरण की स्थिति में होगी.
– एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन