पूर्वी उप्र में यास चक्रवात के मद्देनज़र ऑरेंज अलर्ट जारी

0
fastlive news
संत कबीर नगर। यास तूफान के चलते पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इसका प्रभाव बेहद कम रहेगा। ऐसा मौसम विभाग का पूर्वानुमान है।
इस बीच 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवायें भी चलेंगे। आने वाले तीन-चार दिनों तक पूर्व से लेकर मध्य उत्तर प्रदेश के जिलों में आंधी बारिश की वजह से तापमान में कमी आएगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27 से 28 मई के बीच पूर्वांचल के कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ और गाजीपुर में भारी से बारिश हो सकती है। इनके अतिरिक्त संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, अयोध्या, सुलतानपुर, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में तेज बारिश का पूर्वानुमान है।
वहीं कुछ जिलों में 28 तारीख की सुबह से लेकर 29 मई की सुबह तक ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की सम्भावना जताई है।उनमें श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ शामिल हैं।
समाचार लिखे जाने तक जिला समेत आसपास के इलाकों में सुबह से ही बारिश जारी है।
– नवनीत मिश्र
Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन