श्रीलंकाई कंटेनर की आग बुझाने के लिए 48 घंटे चला भारत का ऑपरेशन

0
fastlive news

कोलंबो। श्रीलंका में कोलंबो के पास समुद्र में कंटेनर पोत एमवी एक्स-प्रेस पर्ल में लगी आग पर भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं एवं तटरक्षक दलों ने काफी हद तक नियंत्रण पा लिया है। यह जानकारी गुरुवार को कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर दी।

अपने ट्वीट में उच्चायोग ने कहा कि “भीषण आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। पूर्ण सफलता प्राप्त करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही हैं। भारत-श्रीलंका के संयुक्त अभियान का परिणाम है कि एमवी एक्स-प्रेस पर्ल के हिस्से अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं।”

एक अन्य ट्वीट में उच्चायोग ने कहा कि “एमवी एक्स-प्रेस पर्ल #MVXPressPearl में लगी आग भारत और श्रीलंका की नौसेनाओं एवं तटरक्षकों के अथक प्रयासों के कारण काफी कम हो गई है। फोटो में सफेद धुआं गर्म धातु पर पानी के छिड़काव से पैदा हुए भाप का है। ऐसा इसलिए संभव हो पाया, क्योंकि संयुक्त ऑपरेशन पूरी शक्ति के साथ चलाए गया।”

आईसीजी के अनुसार श्रीलंकाई अधिकारियों ने अग्निशमन अभियान के लिए भारतीय तटरक्षक बल से सहायता मांगी थी। सरकारी निर्देश पर समुद्री गश्त पर तैनात आईसीजी के जहाज वैभव को मंगलवार को घटना स्थल पर पहुंचने के लिए तुरंत डायवर्ट किया गया। इसके साथ ही तूतीकोरिन से आईसीजी के जहाज वज्र को एमवी की तत्काल सहायता के लिए भेजा गया, जो 26 मई की तड़के साइट पर पहुंचा गया। यही नहीं आईसीजी एक अन्य जहाज समुद्र प्रहरी (पीआर) को विशेष रूप से प्रदूषण रोकने, आग बुझाने के प्रयासों में तेजी लाने और तेल रिसाव को रोकने के लिए भेजा गया।

इस बीच आईसीजी ने प्रदूषण रोकने में सहायक सामानों को कोच्चि, चेन्नई और तूतीकोरिन में स्टैंडबाय पर रखा है। एमवी एक्स-प्रेस पर्ल में लगी आग पर पूर्ण नियंत्रण पाने के लिए आईसीजी श्रीलंकाई तटरक्षक बल और अन्य श्रीलंकाई अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है।

बता दें कि संकटग्रस्त पोत एमवी एक्स-प्रेस पर्ल नाइट्रिक एसिड और अन्य आईएमडीजी कोड रसायनों का 1,486 कंटेनर ले जा रहा था। खराब मौसम और भयावह आग से कंटेनरों को काफी नुकसान पहुंचा। इससे पोत का स्टारबोर्ड झुक गया। जिसके परिणामस्वरूप कंटेनर ओवरबोर्ड गिर गए।

– Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन