ब्लॉक 2 क्षेत्र : प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने 12 घन्टे तक अंबे का कार्य किया ठप

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : प्रदूषण की मार झेल रहें जयरामडीह, खोखिबिघा, पिंगड़िया, लुटिपहाड़ी, तेलोटांड़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को ब्लॉक दो क्षेत्र अंतर्गत अंबे आउटसोर्सिंग कंपनी का कार्य बाधित कर दिया। ग्रामीणों ने बेनीडीह में उक्त आउटसोर्सिंग कंपनी कार्यालय के गेट के समीप प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी करने लगे। कंपनी के सुरक्षा कर्मियों ने किसी घटना की अंदेशा जताते हुए कंपनी के सभी गाड़ियों को कार्यालय परिसर के अंदर खड़ा कर गेट को अंदर से बंद कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि अंबे कंपनी कोयला उत्खनन के दौरान काफी प्रदूषण फैलती हैं। हवा में उड़कर कोयले का डस्ट हमलोगों के घरों का काफी गंदा कर देता हैं। हवा, पानी दूषित हो गया हैं जिससे लोग बीमार भी हो रहें हैं। ग्रामीणों की प्रदर्शन की सूचना पर जिप सदस्या रेखा देवी, मुखिया नरेश गुप्ता, मुखिया जीतन भुईया, मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह भी ग्रामीणों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पहुँच गए। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव भी पुलिस बल के साथ अंबे कार्यालय पहुचें। प्रदर्शन कर रहे आक्रोशित ग्रामीणों को लॉकडाउन में प्रदर्शन करने से मना किया। साथी ही उक्त स्थल पर धारा 144 लागू होने की जानकारी ग्रामीणों को दी।

बाउजूद ग्रामीण प्रदर्शन करते रहें। थाना प्रभारी ने मोबाईल से अंबे के पदाधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा इस मुद्दे पर जल्द ही अंबे के पदाधिकारी ग्रामीणों से वार्ता करेंगे। फिर ग्रामीणों ने प्रदर्शन बंद कर कार्यालय परिसर हट कुछ दूरी में बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा जबतक अंबे के पदाधिकारी से प्रदूषण की मुद्दें पर वार्ता नहीं होती। हमलोग यही बैठें रहेंगे साथ ही कंपनी का कार्य भी बंद रहेगा। शाम सात बजे अंबे कंपनी के पदाधिकारी राणा चौधरी के साथ ग्रामीणों की वार्ता हुई। जिसमें 4 दिनों में अंदर प्रदूषण की मात्रा काफी कम करने की बात राणा ने ग्रामीणों से कही। फिर ग्रामीणों ने प्रदर्शन स्थगित कर दिया। वार्ता के बाद कंपनी का कार्य आरम्भ हो गया। वार्ता में कंपनी पदाधिकारी राणा चौधरी, पुलिस इंस्पेक्टर, बाघमारा थाना प्रभारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

ब्लॉक 2 क्षेत्र : प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने 12 घन्टे तक अंबे का कार्य किया ठप

नोट : प्रदर्शन के दौरान कई जनप्रतिनिधी मुखिया ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करते हुए मास्क नहीं पहना और न ही सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया।

 

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता बहियार डीह एवं पादुगोड़ा पंचायत का निरीक्षण झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ