
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : बरोरा थाना क्षेत्र के राजा बांध के समीप मंगलवार को शाम 5 बजे झाड़ी में हरे रंग के गमछा के सहारे 18 वर्षीय एक युवक शव संदेहास्पद स्थिति में लटका हुआ पाया गया। गमछा का एक छोर झाड़ी में दूसरा छोर मृत युवक के गर्दन से बंधा हुआ एवं कमर से नीचें का हिस्सा जमीन से सटा हुआ था। शव के समीप एक हेडफोन एवं सोलुशन (जूता में इस्तेमाल होने वाला गोंद) पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर डूमरा के राजा मघेन्द्र नारायण सिंह, डूमरा दक्षिण पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शैलेन्द्र सिंह, समेत दर्जनों लोग घटना स्थल पहुचें। लोगों के बताया उक्त युवक का नाम टेनिया उर्फ मुखिया हैं। डूमरा के एक होटल रहकर काम किया करता था। कुछ दिनों से होटल का काम छोड़ कोयला गाड़ी में खलासी का काम करता था। लोगों के मुताबिक मृत युवक ज्यादा नशा करता था। मृतक के रिश्तेदार जयरामडीह में रहते हैं। जानकारी मिलने पर बरोरा पुलिस घटना स्थल पहुचीं और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जब्त कर लिया।
