कोविड वेक्सिनेशन में जो पंचायत सबसे आगे होगा उस पंचायत को 51 हजार रुपये का पुरस्कार देंगे : विधायक ढुलू महतो

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : बाघमारा प्रखंड में जो पंचायत 45 प्लस लोगों का शत प्रतिशत कोविड वेक्सिनेशन करने में सबसे आगे होगा उन्हें 51 हजार रुपये पुरुष्कार स्वरूप बाघमारा विधायक ढुलू महतो द्वारा दिया जाएगा। उक्त घोषणा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में खुद बाघमारा विधायक ढुलू महतो द्वारा की गई। प्रेस वार्ता में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति, सीओ कमल किशोर सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनीष कुमार भी मौजूद थे। विद्यायक ढुलू महतो ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा प्रखंड में कोविड वेक्सिनेशन को पूर्ण रूप से सफल बनाने और लोगो के बीच टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने को लेकर प्रखंड प्रशासन द्वारा काफी मेहनत व प्रयास किया जा रहा हैं। विधायक ने कहा हमारा प्रयास है कि लोग बढ़चढ़ कर वैक्सिन लेने में आगे आये और खुद को, परिवार को, समाज को भी सुरक्षित करें। वैक्सिन ही कोरोना से बचाव का कारगर उपाय हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान सरकार द्वारा कोविड को लेकर जारी गाइडलाइन एवं कोरोना जागरूकता संदेश को आम लोगों तक पहचानें में मीडिया का अहम योगदान हैं।

कोविड वेक्सिनेशन में जो पंचायत सबसे आगे होगा उस पंचायत को 51 हजार रुपये का पुरस्कार देंगे : विधायक ढुलू महतो

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news