
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : लायंस क्लब बाघमारा द्वारा बरोरा थाना के समीप मंगलवार को मुराईडीह मे यात्री शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रूप में बरोरा थाना प्रभारी बंधन तिर्की, विशिष्ट अतिथि पुलिस अवर निरीक्षक उपेंद्र कुमार, पुलिस सहायक निरीक्षक विनय दुबे, क्लब के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, एसएन राय, डॉ राजेंद्र प्रसाद, गोपाल अग्रवाल, प्रवीण राय, मुकेश राय, राजेंद्र नापित, सुनील कुमार, राज चौहान एवं अन्य उपस्थित थे।
