
रिपोर्ट : काशीनाथ
बाघमारा : बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बहियारडीह बस्ती में मंगलवार को छोटू महतो की पुण्यतिथि मनाई गई। काफी दिनों से बीमारग्रस्त होने की वजह से उनकी मृत्यु हुई थी। अखिल भारतीय तेली साहू महासभा के जिला अध्यक्ष जगदीश साव, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष राजाराम महतो, महुदा के समाजसेवी बैजनाथ महतो, चहूंमुखी विकास समिति के अध्यक्ष दीपक प्रसाद, सुदाम प्रसाद, विकास कुमार सौरभ कुमार, मुकेश महतो एवं तेली समाज के दर्जनों महिला-पुरुषों ने 2 मिनट का मौन रख दिवंगत छोटू महतो की आत्मा को शांति एवं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस अवसर में जगदीश साव ने कहा छोटू महतो का जिक्र करते हुए बताया कि वे एक बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति थे एवं शांत और सरल दिमाग के थे। वे हमेशा अपने समाज के अलावा दूसरे समाज के लोगों का भी कैसे भला हो इसकी चिंता करते थे। छोटू महतो हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते थे। वे हमेशा दूसरों की भलाई किया करते थे। सुदाम प्रसाद ने कहा छोटू हम लोगों के बड़े भाई के समान थे। वे हमेशा हम लोगों को सही रास्ता एवं मार्गदर्शन का कार्य किया करते थे। उनकी कमी हमेशा समाज व हमलोगों को महसूस होगी। सभा का संचालन दीपक प्रसाद ने किया।
