बाघमारा : खानुडीह में लगे बेरियर स्थल पर नियुक्त मजिस्ट्रेट ने नशे में लोगों के साथ किया दुर्व्यवहार

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : कोविड के संक्रमण को फैलाने से रोकने के लिए लॉकडाउन के दौरान एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश सिमा पर प्रशासन द्वारा बेरियर लगाया गया हैं। साथ ही प्रशासन द्वारा बेरियर में पुलिसबल एवं मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। ताकि लोग एक जिला से दूसरे जिले में बिना वैध अनुमति के आवागमन नहीं कर सकें। बुधवार को बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानुडीह स्थित सड़क पर लगे बेरियर स्थल में ड्यूटी में तैनात नियुक्त मजिस्ट्रेट बिनोद गांगुली ने शराब का सेवन कर नशे में सड़क से गुजर रहे गाड़ियों को रोककर लोगों के साथ बदसलूकी व दुर्व्यवहार किया। इसी क्रम में बिनोद ने एक डॉक्टर के गाड़ी को भी रोककर डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। डॉक्टर ने घटना की सूचना बाघमारा पुलिस को दिया। सूचना मिलने पर बाघमारा पुलिस बेरियर स्थल पहुचीं और बिनोद को पीसीआर में बैठकर थाना ले गई। बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने बताया की एक डॉक्टर द्वारा बिनोद पर नशे में दुर्व्यवहार करने का शिकायत किया गया हैं। बिनोद को थाना लाकर इनके परिजनों को सूचना दी गई हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news