बाघमारा थाना के जर्जर भवन से रिसाव होता हैं बारिश का पानी, वर्षों से नए भवन का इंतज़ार

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ

बाघमारा : बाघमारा थाना का स्थापना 1924 में हुआ था। उस समय से लेकर आज तक क्षेत्र में कई परिवर्तन देखे गए। गांव शहर बन गए। लेकिन बाघमारा थाना के भवन में किसी प्रकार का आधुनिक बदलाव नहीं हुआ। आज भी दशकों बाद बाघमारा थाना के इस पुराने भवन में बाघमारा थाना क्षेत्र के जनता की समस्याओं को कर्तव्य निष्ठा के साथ सुना जाता हैं और क्षेत्र में शांति स्थापित करने का कार्य थाना के पुलिस द्वारा किया जाता हैं। बाउजूद इस थाना के भवन का सरकार व संबंधित विभाग द्वारा समुचित मरम्मती कार्य नहीं किया गया। और नाही नए भवन का निर्माण किया गया। नतीजन वर्षो पुरानी बाघमारा थाना का यह भवन जर्जर हो चुका हैं। बारिश के मौसम में भवन के छत से पानी का जोरदार रिसाव होता हैं। थाने में रखें फाइल को भींगने से बचाने के लिए थाने के कर्मियों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ती हैं। इस बाघमारा थाना को एक नए भवन की अति आवश्यकता हैं। सरकार व जिला प्रशासन इस और ध्यान दे तो बाघमारा थाना को नए भवन का सौगात मिल सकती हैं।

बाघमारा थाना के जर्जर भवन से रिसाव होता हैं बारिश का पानी, वर्षों से नए भवन का इंतज़ार

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news