यूपी: इंजीनियरिंग और डिप्लोमा छात्रों को राहत, नए सत्र में कोई शुल्‍क वृद्धि नहीं

0
fastlive news

लखनऊ। कोरोना संक्रमण काल में शासन ने इंजीनियरिंग और डिप्लोमा के विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। शासन ने निर्णय लिया है कि नए सत्र 2021-22 में पूर्व निर्धारित शुल्क ही प्रभावी होगा। नए सत्र में कॉलेज किसी तरह की शुल्क वृद्धि नहीं कर सकेंगे।

सचिव व अध्यक्ष प्रवेश फीस नियमन समिति के अनुसार कोरोना के कारण पैदा हुई असाधारण परिस्थितियों के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है कि एकेटीयू से संबद्ध निजी क्षेत्र के 750 इंजीनियरिंग कॉलेजों व प्राविधिक शिक्षा परिषद से संबद्ध निजी क्षेत्र के 1247 डिप्लोमा स्तरीय व 19 अनुदानित संस्थानों में चल रहे पाठ्यक्रमों में पिछले सत्रों में निर्धारित शुल्क ही सत्र 2021-22 के लिए भी प्रभावी होगा।

पूर्व निर्धारित शुल्क में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं की गई है। इससे संबंधित शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासन के इस निर्णय से एकेटीयू के लगभग 2.50 लाख व डिप्लोमा के 02 लाख विद्यार्थी प्रभावित होंगे। कोविड संक्रमण काल में यह उनके लिए बड़ी राहत होगी। हालांकि विद्यार्थी उन शुल्क में भी कटौती की मांग कर रहे हैं, जिनका प्रयोग उन्होंने साल भर नहीं किया है।
-एजेंसियां

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन