IGNOU से करें एस्ट्रोलॉजी में मास्टर्स, ये है पूरी जानकारी

0
fastlive news

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( IGNOU) ने एस्ट्रोलॉजी में मास्टर प्रोगाम कोर्स  लॉन्च किया है। इग्नू ने इस संबंध में एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। ज्योतिष की विभिन्न शाखाओं के बारे में छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। वहीं इस कोर्स के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विषय में स्नातक की डिग्री रखने वाले छात्र इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। पाठ्यक्रम की अवधि दो वर्ष की होगी। वहीं शिक्षा का माध्यम हिंदी होगा। वहीं इस प्रोगाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं  इग्नू की वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in पर जाकर लॉगइन कर सकते हैं।

ये होगी फीस

IGNOU की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक MAJY कार्यक्रम का कुल शुल्क 12,600 रुपये है। इस प्रोगाम का भुगतान दो किस्तों में किया जाना है। इसके तहत पहले वर्ष के लिए 6,300 रुपये और पंजीकरण शुल्क 200 रुपये है। वहीं दूसरे वर्ष के लिए शुल्क 6,300 रुपये है। यह कार्यक्रम देश भर के विभिन्न राज्यों के 57 इग्नू क्षेत्रीय केंद्रों पर पेश किया जाएगा।

इसके अलावा हाल ही में इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई सेशन के लिए ऑनलाइन एडमिशन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया था। इसके मुताबिक अब इग्नू के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए उम्मीदवार , जो प्रवेश पाना चाहते हैं वे 15 जुलाई, 2021 तक अप्लाई कर सकते हैं।

  • Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन