
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बाघमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत खानुडीह स्टेशन सडकमार्ग के बगल में चोरों ने पसंद श्रृंगार दुकान का करकट तोड़कर दुकान में रखें 20 हजार रुपये और 60 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना के संबंध में दुकान के मालिक अजय कुमार साहू ने बाघमारा थाना में लिखित सूचना दी हैं। अजय ने बताया शनिवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए। सोमवार सुबह दुकान खोले तो दुकान का करकट टूटा हुआ था। दुकान से नगदी 20 हजार रुपये सहित 60 हजार रूपयर की सामान चोरी हो गई हैं। बाघमारा थाना प्रभारी सूबेदार कुमार यादव ने बताया घटना की जांच कर उचित करवाई करेंगे। घटना को अंजाम देने वाले चोर जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगी।
