खरखरी में जेबीसीसीआइ सदस्य सह बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी का स्वागत

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : खरखरी में आयोजित सम्मान व स्वागत समारोह में बीसीकेयू, इनमोसा व सिमेवा के द्वारा जेबीसीसीआइ सदस्य सह बीसीकेयू के महामंत्री अरूप चटर्जी का सम्मान व स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता देवाशीष चटर्जी व संचालन शेख रहीम ने किया। समारोह से पूर्व बीसीकेयू के क्षेत्रीय सचिव शेख रहीम के नेतृत्व में भटमुड़ना से खरखरी तक मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। कई स्थानों पर जेबीसीसीआइ सदस्य अरूप चटर्जी का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में अरूप चटर्जी ने कहा कि बीसीसीएल के कोलइंडिया प्रबंधन जानबूझ कर कोल श्रमिको को परेशान कर है। सैकड़ो कोल श्रमिकों का उम्र विवाद का मामला पेंडिंग हैं। रैयतों को भी जमीन से संबंधित मामला पेंडिंग हैं। जेबीसीसीआइ कमिटी द्वारा मजदूर व किसानों की मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही श्रमिको व रैयतों के मामले में प्रबंधन अविलंब समाधान नही करती है तो उग्र अंदोलन किया जायेगा। समारोह में मासस के जिला अध्यक्ष हरि प्रसाद पप्पू व केंद्रीय सचिव ने वर्तमान सरकार की नीति का आलोचना किया। मौके पर इनमोसा के महामंत्री रमेश विश्वकर्मा, अजय महतो, याकूब अंसारी, बड़ा बाबू तिवारी, मुक्तेश्वर महतो, गोपाल महतो, मो असगर, शेख अनवर, शेख कलाम,श्यामलाल दास, शेख कलाम, शेख जुमर अली, शेख सिद्दीक, भूषण महतो, वासुदेव मुखर्जी, गोपाल साव, सुखदेव राम, निर्मल बनर्जी, शेख मुस्तकीम, बंशी महतो, दुर्गी भुईया आदि मौजूद थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी