
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : महेशपुर पंचायत अंतर्गत महेशपुर 9 नंबर सीम में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य अंजना देवी ने जिप मद से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। महेशपुर पंचायत के मुखिया मनोज गोप एवं अंजना देवी एवं जिप सदस्य अंजना देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर विधिवत शिलान्यास किया। जिप सदस्य अंजना देवी ने कहा कि यहाँ की जनता की बहुत पुरानी मांग थी कि यहाँ सामुदायिक भवन बनें। आने वाला समय में शादी विवाह एवं सामाजिक कार्यों में इस भवन का इस्तेमाल होगा। एटक नेता लक्ष्मण महतो, गौरचंद बाउरी, दिलीप मिश्रा, पूर्व मुखिया शोभा देवी, जया देवी, जगदिश कर्मकार, नौशाद अली, सुनील सिंह, आनंद बाउरी, लाला बाउरी, दीपक वर्णवाल, गोपाल बाउरी, राम जी चौहान, निपेन बाउरी, विनय बाउरी, सुबोध बाउरी, पालक बाउरी, समर बाउरी, विगन चौहान एवं महेशपुर का ग्रामीण उपस्थित थे।