बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र के दमोदा कोलयरी में अपराधियों ने मचाया आतंक

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा 【धनबाद】 : बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र के दमोदा कोलयरी के घुटवे पेच में मंगलवार सुबह अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड गोली चालन कि घटना को अंजाम दिया। साथ ही शूटर अमन सिंह गैंग के नाम का पत्र भी घटना स्थल पर छोड़ा हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गोली चालन मिस होने की वजह से पुलिस को घटना स्थल से दो जिंदा कारतूस भी मिली हैं। वही पत्र में मैनेज करने की बात लिखी हुई हैं। मैनेज नहीं करने पर बुरा अंजाम भुगतने का भी उल्लेख किया हैं। पत्र के अंत में अमन सिंह गैंग लिखा हुआ हैं। घटना बाद मौके पर पहुचीं हर एंगल में मामले की जांच कर रही है। आशंका जताया जा रहा हैं कही न कही यह मामला कोलयरी में वर्चस्व जमाने व रंगदारी से जुड़ें होने का हैं। हालांकि मामले में पुलिस एवं संबंधित क्षेत्र के बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग के अधिकारी कुछ भी बताने में परहेज कर रहे हैं। घटना स्थल बोकारो जिला के बोकारो झरिया ओपी थाना क्षेत्र से संबंधित हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम हैं।

घटना स्थल पर पहुचें स्थानीय पुलिस, बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग के अधिकारी।

घटना स्थल पर जमीन पर गिरा जिंदा कारतूस।

घटना स्थल पर जमीन पर पड़ा पत्र।

घटना स्थल पर गिरा हुआ जिंदा गोली दिखता अधिकारी।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा