आगरा में पहले तीन मंजिला सीए भवन का शिलान्यास

0
fastlive news

आगरा। द इंस्टीटूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (The Institute of Chartered Accountants of India) की आगरा शाखा का आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन में बनने जा रहे तीन मंजिला सीए भवन का शुक्रवार को भूमि पूजन वैदिक मंत्रोचारण द्वारा किया गया। जिसका पहली आधारशिला मुख्यातिथि आईसीएआई के अध्यक्ष सीए निहार एन. जम्बूसरिया, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष सीए डॉ. देबाशीष मित्रा, सीए मनु अग्रवाल, आगरा शाखा के चेयरमैन सीए आशीष जैन, उप चेयरमैन सीए गौरव बंसल एवं सचिव सीए दीपिका मित्तल ने रखी। दोपहर तीन बजे एक सप्ताह से चल रहे सीए सप्ताह का शुक्रवार को होटल हॉलिडे इन में विधिवत समापन भी किया गया।

मुख्य अतिथि सीए निहार एन. जम्बूसरिया ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह कोविड वैक्सीन की जरुरत पडने पर उसकी रिसर्च कि गयी वैसे ही अब देश कि अर्थव्यवस्था पर भी रिसर्च शुरू कर देनी चाहिए ताकि देश को आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।

चेयरमैन सीए आशीष जैन ने बताया कि आवास विकास में बन रहे सीए भवन को 1500 गज जगह पर तीन मंजिला बनाया जायेगा। इसमें 150 छात्र-छात्राओ के क्लासरूम के साथ 300 लोगो के हॉल में बैठने और विशाल पार्किंग की व्यवस्था होगी।

कार्यकम का सञ्चालन सचिन बुबना व शिखा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनुज गोयल, सतीश गुप्ता, अतुल अग्रवाल, अभिषेक पांडेय, अतुल मेहरोत्रा, सीए सौरभ नारायण सक्सेना, राकेश अग्रवाल, शरद पालीवाल, उमंग गर्ग, सर्वेश वाजपेयी, नितेश गुप्ता, महेंद्र गर्ग, विवेक अग्रवाल, नवीन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
– Legend News

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन