
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262796004
बाघमारा : ब्लॉक टू क्षेत्र के एबीओसीपी 18 नंबर जमुनिया पैच में शनिवार को हैवी ब्लास्टिंग से कारण केसरगढ़ गांव के बद्री रजक के घर का करकट शीट का छत टूट गया। साथ ही गांव के ही केवल रजक और रंजीत रजक के घर के आंगन में भी हैवी ब्लास्टिंग की वजह से पत्थर गिरें। घटना में किसी की घायल होने की सूचना नहीं हैं। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने 14 नंबर हाजरी घर के समीप एबीओसीपी का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप कर दिया और घर के टूटने को लेकर मुआवजा देने और हैवी ब्लास्टिंग को सामान्य करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी करने लगे। दो घंटे बाद एबीओसीपी के परियोजना पदाधिकारी केके सिंह ने ग्रामीणों से वार्ता किया। जिसमें केके सिंह ने ग्रामीणों को रविवार के दिन केसरगढ़ गांव में सर्वे दल भेज कर टूटे घर की जांच कर मुआवजा देने एवं हैवी ब्लास्टिंग को सामान्य करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद बाधित परिवहन कार्य पुनः शुरू हुआ। मौके पर केसरगढ़ के प्रधान राजू रजक, दिवाकर महथा, अनिल रजक, मनोज रजक, बंटी रजक, विक्की रजक, भुनेश्वर रजक, पिंटू रजक, रंजीत आदि उपस्थित थे।

