
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : जिला समाज कल्याण पदाधिकारी धनबाद ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी बाघमारा को बाघमारा प्रखंड अंतर्गत परियोजनान्तर्गत आँगनबाड़ी केन्द्रों में आँगनबाडी सेविका-सह-पोषण परामर्शी (पोषण सखी) तथा सेविका /सहायिका के चयन हेतु ग्रामसभा/आमसभा का आयोजन कोविड 19 महामारी तथा आपदा अधिनियम के तहत जारी दिशा-निर्देश के दृष्टिगत उपायुक्त के निदेशानुसार वर्तमान में ग्रामसभा/आमसभा स्थगित रखने का आदेश दिया हैं।
मालूम हो कि बाघमारा के ग्राम स्वराज अभियान के जगत महतो एवं सुरेश रजक ने उपायुक्त धनबाद को एक पत्र लिखकर बाघमारा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी के चयन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित करने की मांग किया था। उपायुक्त को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि वर्ष 2016-17 में आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण सखी के चयन में काफी अनिमितता बरती गई थी। जगत महतो के मुताबिक जांच प्रक्रिया में है। जिसकी जांच रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। महतो ने उपायुक्त से यह मांग की था कि लोकायुक्त की जांच रिपोर्ट आने तक पोषण सखी के चयन प्रक्रिया को तत्काल स्थगित किया जाए।
