
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना से संबंधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने आम बागवानी करने की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया बाघमारा प्रखंड में आम बागवानी के 74 लाभुक है। इनको कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा हैं। आम के पौधे को 3 वर्षो तक रख रखवा की आवश्यकता होती हैं। एक एकड़ जमीन में 112 आम के पौधे लगाए जा सकते हैं। जिससे अच्छी खासी आमदनी लाभुक कर सकते है। इसके अलावे आम के पेड़ के नीचें हल्दी, अदरक टमाटर की खेती कर आमदनी को बढ़ाया जा सकता है। इस योजना के तहत आम बागवानी कर बेरोजगारी को दूर किया जा सकता हैं। कार्यशाला में लाभुकों को बताया गया कि दो आम के पौधे की बीच की दूरी कितनी होनी चाहिए, पौधा लगाने के लिए कितना गड्ढा खोदना है, किस तरह के कीटनाशक एवं खाद्य का इस्तेमाल करना हैं। आम के पौधों को सुरक्षित रखने के लिए क्या करना है इसकी जानकरी दी गई। कार्यशाला में सांसद प्रतिनिधि गौतम गोप, लक्ष्मी प्रसाद सिंह, दीपक रवानी, राजकुमार, जयकांत आदि उपस्थित थे।
