बीजेपी में शामिल हुए उत्तर भारतीयों का चेहरा माने जाने वाले कृपाशंकर सिंह

0
fastlive news

मुंबई। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के प्रमुख नेता और राज्य में कांग्रेस चीफ रह चुके कृपाशंकर सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गए। कृपाशंकर सिंह का बीजेपी में आना इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि कुछ ही समय में बृहनमुंबई नगरपालिका (BMC) चुनाव होने हैं। कुछ सालों से उत्तर भारतीय ही बीजेपी का मुख्य वोट बैंक रहे हैं। ऐसे में सिंह पार्टी के वोटरों में इजाफा कर सकते हैं। सिंह ने पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस और चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में बीजेपी जॉइन की है।

सिंह ने बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा था, ‘मैंने अनुच्छेद 370 को लेकर कांग्रेस पार्टी छोड़ी थी। इसे हटाए जाने की प्रक्रिया का विरोध किया जा सकता था लेकिन कांग्रेस को इसे हटाने का विरोध नहीं करना चाहिए था। मैंने पार्टी के रुख को लेकर सवाल किए लेकिन जवाब नहीं मिला। मैं बिना किसी शर्त के बीजेपी में शामिल हो रहा हूं।’

बता दें कि सिंह ने सितंबर 2019 में ही कांग्रेस छोड़ दी थी। उनका आरोप था कि पार्टी आलाकमान उन्हें साइड लाइन कर रहा है। हालांकि, सिंह ने इससे पहले ही पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। माना जाता है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष अदालत द्वारा साल 2018 में बरी होने के बाद से सिंह की बीजेपी से करीबी बढ़ी थी। कृपाशंकर सिंह अक्टूबर 2014 तक विधायक रह चुके हैं।
-एजेंसी

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान तोड़ा दम; बेटे को मिला नौकरी का भरोसा छठ घाटों का बाघमारा थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश  दीपों की रोशनी से जगमगाया बाघमारा, उत्साह के साथ मनी दीपावली बाघमारा में काली पूजा मेले का शुभारंभ, विधायक शत्रुघ्न महतो ने किया उद्घाटन