
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : बाघमारा क्षेत्र कर चर्चित कोयला कारोबारी प्रमोद सिंह को शुक्रवार 9 जुलाई को फिर एक बार आपराधिक तत्वों ने वाट्सएप कॉलिंग एवं मैसेज भेजकर 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की हैं। मैसेज भेजने वाले ने खुद को अमन सिंह गैंग का छोटू सिंह बताया हैं। प्रमोद सिंह ने मामले की लिखित शिकायत बाघमारा पुलिस से की हैं। प्रमोद ने अपने और अपने परिवार व जान माल की सुरक्षा की भी मांग बाघमारा पुलिस से की हैं। मामलू हो की इससे पहले भी 21 मई 2021 को प्रमोद सिंह को वाट्सएप कॉलिंग कर 50 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी नहीं देने पर चार दिनों के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस समय भी इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगने वाले ने स्वयं को अमन सिंह का छोटा भाई छोटू सिंह बताया था। इन दोनों ही तारीखों में रंगदारी मांगने के मामले को लेकर प्रमोद सिंह ने बाघमारा पुलिस से जान माल की सुरक्षा की मांग एवं कॉल कर रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की मांग की गई हैं। लेकिन डेढ़ माह बीत जाने के बाद भी पिछलें मामले में पुलिस को किसी प्रकार की सफलता नहीं मिली हैं। नतीजन डेढ़ माह बाद पुनः प्रमोद सिंह को अमन सिंह गैंग व छोटू सिंह के नाम से वाट्सएप कॉल व इंटरनेट काल कर रंगदारी मांगी जा रही हैं। पुलिस पहले मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल कर मामले की तह तक जाकर दोषी को गिरफ्तार करती तो कोई भी आपराधिक व्यक्ति व गैंग दोबारा पुलिस व कानून की डर से प्रमोद से या किसी अन्य व्यवसायी से रंगदारी मांगने की हिम्मत नहीं जुटाती।
बाघमारा डीएसपी निशा मुर्मू ने बताया प्रमोद सिंह द्वारा बाघमारा थाना में मामले की लिखित शिकायत दी गई हैं। इंटरनेट कॉल कर रंगदारी मांगी गई हैं। जिस नंबर से कॉल किया गया हैं उस नंबर को ट्रेस किया जाएगा। जल्द ही कॉल करने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा।
