
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा अरुण से द्वादश तक के भैया-बहनों के बीच एक ऑनलाइन संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार ध्वनि के साथ किया गया। उपस्थित विद्वत जनों का परिचय श्रीमती भारती सिन्हा द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विद्यालय प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने कहा कि भैया-बहन निरंतर ऑनलाइन अध्ययन में लगे रहते हैं। इस प्रकार के कार्यक्रम उनके लिए एक सुखद अनुभव होगा और उनकी प्रतिभाओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा। आज के कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के उपाध्यक्ष अशोक चंद्र मिश्रा ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि वैश्विक महामारी की विकट परिस्थितियों में भी विद्यालय भैया-बहनों की प्रतिभा को निखारने का निरंतर प्रयास करता रहता है। विद्यालय सचिव विजय कुमार शर्मा ने भैया – बहनों के सर्वांगीण विकास पर बल देते हुए कहा कि इस प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताएँ विद्यालय द्वारा समय-समय पर आयोजित की जा रही हैं।भैया-बहनों को भी इसमें भाग लेकर अपने गुणों को प्रदर्शित करना चाहिए।

कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका में विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य सुजीत राय और विद्युत चटर्जी थे। इस भजन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों के नाम इस प्रकार हैं — प्राथमिक खंड से प्रथम स्थान- देवोस्मिता साहनी (III B), द्वितीय स्थान-ईशा शर्मा(VC) एवं तृतीय स्थान-स्वरागिनी कुमारी (IB) रहीं। वरिष्ठ माध्यमिक खंड से प्रथम स्थान- राजबीर चौहान (IXB), द्वितीय स्थान- अभिनव (VIIC) एवं तृतीय स्थान– ज्ञानभवी कुमारी (VIIA) रहीं। कार्यक्रम का सफल संचालन नीरज कुमार पंडित द्वारा तथा धन्यवाद ज्ञापन शसंजय गोस्वामी द्वारा किया गया।आज के ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती संध्या सिन्हा, श्रीमती बबीता सिन्हा, श्रीमती अनीता साव, सुश्री अमृता, सुश्री सीमा, सुश्री नीतू, सुभाष चौधरी, नवल किशोर सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, अजीत तिवारी आदि उपस्थित थे।