भाजपा मंडल बाघमारा द्वारा कोविड पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

0
fastlive news

रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004

बाघमारा : भाजपा कार्यालय बाघमारा में भारतीय जनता पार्टी बाघमारा मंडल द्वारा कोविद संक्रमण काल प्रथम एवं द्वितीय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्र के लिए समर्पित योगदान एवं विधायक बाघमारा द्वारा अपने विधानसभा में किए गए महत्वपूर्ण योगदान विषय पर चर्चा सह प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया। जिसमे मुख्य वक्ता सह अतिथि विधायक ढुलू महतो उपस्थित थे। विधायक ने सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोविड संक्रमण काल था पूरे देश मे जनता की सुरक्षा के लिए प्रधानमंत्री कार्य कर रहे थे उस समय विपक्ष अपने घरों में दुबके हुए थे। आज तक ऐसे सेवक प्रधानमंत्री को देश ने नहीं देखा। देश मे गिरती अर्थव्यवस्था को सम्हालने के लिए प्रधानमंत्री ने पहले कोविड काल मे आर्थिक मदद 20 लाख करोड़ रुपये दी। वही दूसरे कोविड काल मे देश को उबरने के लिए 6 लाख 86 हजार करोड़ रुपये प्रदान किये। मजदूरों को भुखमरी न हो इसलिए 80 करोड़ परिवार को जनवितरण प्रणाली के माध्यम दुगुने अनाज सूखा राशन के रूप में पहले फेस में 06 माह तक एवं दूसरे फेस में पुनः 06 माह तक प्रदान किया। पेंशन धारियो को तीन-तीन माह का पेंशन अग्रिम उनके खाते में DBT के माध्यम सीधे उनके खाते में प्रदान किये। किसानों को भुखमरी न हो उसके लिए किसान सम्मान निधि के माध्यम उनके खाते में DBT के द्वारा सीधे उनके खाते में रकम पंहुचाई। जनधन खाता धारकों को 500 रुपये प्रति माह के हिसाब से 1500 रूपये उनके खाते में सीधे देकर राहत पंहुचाई। गृहिणियों को तीन माह तक निःशुल्क रसोई गैस प्रदान किया गया। महत्वाकांक्षी योजना टीकाकरण के लिए स्वदेशी टीका का शोध करा आविष्कार कर सम्पूर्ण टीकाकरण के दिशा के पहल करते हुए टीका निर्माण करवाया गया जो आज सम्पूर्ण देश मे फेस वाइज टीकाकरण किया जा रहा। बहुत कम समय मे आज भारत विश्व का पहला सर्वाधिक टीकाकरण वाला देश बन चुका है। साथ ही दूसरे देशों को भी टिके कि मदद पहुंचाई गई। वहीं विधायक ने अपने माध्यम से अपने विधानसभा क्षेत्रों में एक लाख से अधिक मास्क 1000 लीटर से अधिक सेनिटाइजर, प्रत्येक पंचायत के 200 जरूरत मन्द परिवारों को सुखा राशन, 08 निगम क्षेत्रो में प्रत्येक वार्ड के 400 परिवारों को सुखा राशन प्रदान करवाया गया। लगातार तीन माह तक 2nd फेस में जिन्होंने ऑक्सीजन, बेड, हॉस्पिटल की सहायता मांगी उनकी मांगों की पूर्ति की गई जमशेदपुर हॉस्पिटल, निर्मल महतो सरकारी हॉस्पिटल धनबाद, अशरफी हॉस्पिटल, बोकारो हॉस्पिटल तक लोगों को रात दिन राहत व मदद पहुंचया गया। विद्यायक ने कहा कहीं कहीं स्वयं पहुंच कर भी हमने मदद की हैं। लुतिपहाडी मुखिया ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारी माँ एवं बहन बहनोई विधायक के मदद से जिंदा है। उनका में ऋणी हूँ क्योकि उन लोगों का ऑक्सीजन लेबल 70 से कम हो गया था पर हॉस्पिटल एवं बेड तथा ऑक्सीजन की व्यवस्था विधायक ने किया। विधायक ने विरोधियों को कोसते हुए कहा बाघमारा के पूर्व विधायक रहे एवं मंत्री ने कोविड काल मे एक भी लोगों की मदाद नहीं कि। वही कोविड काल मे भाजपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर लोगों की मदद जान जोखिम में डालकर किया। उस समय विपक्ष अपने घरों में दुबके हुए थे। वही विरोधी पक्ष शासन पाकर हमें दबाने प्रताड़ित करने के षड्यंत्र में लगे हुए थे। ताकि हम जनता के बीच नहीं जा सकें इसके लिए विरोधी पक्ष हमे ओर हमारे परिवारों पर झूठे मुकदमे करवा रहे थे। पर जनता का प्यार और स्नेह था कि मैं कोविड काल मे निकला और जनता का सेवा किया। हमें सताने के लिए विरोधी लोग जितने षडयंत्र कर ले लेकिन इनकी गलत मानसिकता हम बाघमारा में चलने नहीं देंगे। जनता की सेवा के लिए अपने शरीर के खून का एक एक कतरा का बलिदान कर देंगे पर ये गलत मानसिकता वाले के आगे घुटने नहीं टेकेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बच्चू कुमार राय, संचालन राजू शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन बलिराम चौहान ने किया। कार्यक्रम में अशोक मिश्रा, प्रभात मिश्रा, मुखिया नरेश प्रसाद गुप्ता, मुखिया जीतन भुइयाँ, वीणा भारती, डब्लू महथा, नागेश्वर सिंह, दिनेश ठक्कर, दिलीप दास, संतोष दास, बंटी हरि, बैजनाथ प्रसाद, अमित लला, पप्पू सिंह, अजय रजक, योगी चौहान, अशोक साव, नरेश ठाकुर, छोटन अंसारी, गिरिजा शर्मा, अनिल महतो, मंटू कुम्हार, नरेश सिंह, अजित पांडेय, प्रवीण पांडेय, संदीप पांडेय, विपिन ठक्कर, सन्नी चौहान, सुरेंद्र चौहान, प्रकाश चौहान, बबलू महथा, विपिन सिंह, मनोज शर्मा, शिवनाथ शर्मा, सुनील रवानी, गोप जी, जीवन महतो, शंकर राय, मन्नू सिंह, राहुल चौहान, रंजीत रवानी, सन्नी, श्रीकांत यादव आदि उपस्थित थे।

भाजपा मंडल बाघमारा द्वारा कोविड पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा में गृह प्रवेश श्रीकृष्ण कथा का भावपूर्ण समापन बलियापुर में कार्यशाला सह बीज वितरण विनम्रता, श्रद्धा और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की वास्तविक पूंजी : देवी चित्रलेखा बाघमारा में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का भव्य शुभारंभ, निकाली गई कलश यात्रा जिंदगी भर सरकारी आवास की आस लगाए रहे चित्रकार अनूप जी, मौत के बाद भी अधूरा रह गया पक्के मकान का सपना स्वाभिमान और कला के सहारे जिंदगी जीने वाले चित्रकार अनूप जी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ संघर्ष और बलिदान से बना झारखंड, आंदोलनकारियों का बाघमारा में हुआ सम्मान कोयला ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के मैनेजर से एक लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पिस्टल दिखाकर दी धमकी