
धनबाद: माले एवं मासस द्वारा संयुक्त रुप से झारखंड संकल्प सप्ताह की शुरुआत 21 जुलाई से की गई है। यह संकल्प सप्ताह स्मृति दिवस के मौके पर आयोजित करने का निर्णय माले एवं मासस द्वारा लिया गया है। इस संकल्प सप्ताह वामपंथ विचारक,मार्क्सवादी चिंतक कॉमरेड ए के रॉय के स्मृति दिवस (21जुलाई) से लेकर कॉमरेड चारू मजूमदार (28 जुलाई) तक के लिए मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉ0 आनन्द महतो व संचालन कॉ0 निताई महतो ने की। संकल्प सप्ताह कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में मुख्य रूप भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉ0 दीपंकर भट्टाचार्य, बगोदर के भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ0 मनोज भक्त, मासस के केन्द्रीय अधयक्ष कॉमरेड आनन्द महतो, महासचिव हलधर महतो, पूर्व विधायक कॉ0 अरुप चटर्जी मौजूद थे।
