
बाघमारा: माटीगढ़ा गोवर्धन पर्वत पर बुधवार को बीसीकेयू की ओर से कॉ एके राय की द्वितीय पुण्य तिथि मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित यूनियन के केंद्रीय सचिव सह प्रभारी जेके झा ने कॉ राय की तस्वीर पर पुष्प गुच्छ अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झा ने कहा कि राय साहब युग पुरूष थे। जो उन्होंने अपने पूरे जीवन को मजदूरों, किसानों को उनके अधिकार दिलाने के लिए व्यतीत किए। आगे उन्होंने कहा कि राय दा का राय कोयलांचल के मजदूारों का राय होता था। कॉ राय ने तीन बार सांसद और तीन बार विधायक रहने के बाद भी उन्होंने कभी पेंशन नहीं उठायें। उनका पूरा जिंदगी त्याग, तपस्या से भरा पड़ा था। कार्यक्रम के दौरान नकुल महतो, प्रताप, दिलीप नोनियां, सियाराम कर्मकार,बैजनाथ बाउरी, मो एहसान अहमद, राजेंद्र रजक आदि यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने कॉ राय को श्रद्धासुमन अर्पित का श्रद्धांजलि दी।
