
बाघमारा: ब्लॉक दो क्षेत्र के त्रिशक्ति महिला समिति द्वारा बुधवार को भीमकनाली एवं उसके आसपास के गांव के 30 गरीब परिवारों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया। मच्छरदानी के साथ-साथ साबुन और मास्क का भी वितरण समिति के महिला पदाधिकारियों द्वारा गरीब परिवार सदस्यों के बीच वितरित किया गया। वहीं गरीब बच्चों को कॉपी एवं पेन के विरतण करने के लिए भीमकनाली के प्रधान (मुखिया) बिंदु चौधरी एवं समाजसेवी निशांत सिंह को सौंप दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान वस्त्रों का भी संकलन किया गया जो जरूरतमंद लागों को वितरित किया जाएगा। समिति की अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने क्षेत्र की महिलाओं को स्वच्छता एवं उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल अध्यक्षा श्वेता कुमारी के अलावा नीरजा कुमारी, सुलक्षणा सिंह,मीता मोहन्ती, सुनीता , रीना सिंह, सुनैना प्रकाश, शारदा कुमार, अनिला वर्घिस, उर्मिला शर्मा, पौशाली, रिषा, स्वाति पाठक आदि सराहनीय योगदान रहा।
