
मुंबई: बकरीद की छुट्टी के बाद सेंसेक्स 366.55 अंकों की बढ़त बनाते हुए 55,565.06 और निफ्टी 108.80 अंकों की तेजी के साथ 15,740.90 पर अपने कारोबार को आरंभ किया। जानकारों की माने तो 20 जुलाई के कारोबारी के दिन शेयर बाजार का भाव काफी उतार चढ़ाव के बीच अपने कारोबार को किया। वहीं पिछले दिनों बकरीद होने के कारण शेयर बाजार में कारोबार नहीं हुआ। वहीं छुट्टी के एक दिन पूर्व कारोबार बंद होने तक के आंकड़ों पर गौर करे तो शेयर बाजार का भाव में सेंसेक्स जहां 354.89 अंकों की गिरावट के साथ 52,198.51 और निफ्टी 120.30 अंकों की गिरावट के साथ 15,632.10 पर अपने कारोबार को बंद किया।
