
नई दिल्ली: गुरू पूर्णिमा का पर्व शनिवार को पूरे देश भर में मनाया जाएगा। जिनमें गंगा स्नान कर पुजा पाठ का महत्व ही कुछ विशेष रहता है। शनिवार को गुरू पूर्णिमा के इस पावन बेला में गंगा जी में स्नान ध्यान का विशेष महत्व है। इधर कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष हरिद्वार में गुरू पूर्णिमा स्नान सांकेतिक होगा। वहीं इस वर्ष कावड़ मेला को स्थगित किए जाने के बाद हरिद्वार जिले के बॉर्डर पर पुलिस बल की गश्ती को बढ़ा दी गई है। कहा जा रहा है कि इस वर्ष श्री गंगा सभा और तीर्थ पुरोहित सांकेतिक रूप से पूजन कर स्नान करेंगे। वहीं गुरू दर्शन के लिए कोविड निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी है।
