
रिपोर्ट : काशीनाथ । 9262976004
बाघमारा : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा महानगर धनबाद की एक बैठक जिला अध्यक्ष गौर चन्द बाउरी के आवास सिनीडीह में हुई। बैठक की अध्यक्षता गौर चन्द बाउरी एवं संचालन महामंत्री आशीष पासवान ने किया। बैठक में झारखंड प्रदेश महामंत्री सह धनबाद जिला प्रभारी विशाल बाल्मीकि मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। बैठक में जल्द से जल्द जिला समिति की बैठक करने पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुप हरि, महेश पासवान, आशीष पासवान, रामजीत भुईयां, श्रीमंत बाउरी, दीपक कुमार दास, बलराम हाड़ी, प्रमोद भुईयां, रघु राम, गोपाल बाउरी, आनंद बाउरी, लाला बाउरी, निपेन बाउरी, ओमकार बाउरी एवं अशोक पासवान आदि उपस्थित थे।
