सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में बालिका शिक्षा ऑनलाइन प्रबोधन वर्ग का आयोजन

0
fastlive news

बाघमारा : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा में ऑनलाइन बालिका प्रबोधन वर्ग का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नवम व एकादश की बहनों ने अपनी माताओं के साथ शामिल हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ ओंकार ध्वनि के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कतरास की प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ मिली सिंह उपस्थिति थी। कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की आचार्या श्रीमती विभा श्रीवास्तव ने बताया की यह कार्यक्रम विद्या भारती की योजनानुसार बालिका शिक्षा की आवश्यकता व अनिवार्यता पर बल देता है। जहाँ बालिका शिक्षा नहीं वहाँ सुखद भविष्य की कल्पना भी संभव नहीं। विद्यालय प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु ने बहनों का मार्गदर्शन करते हुए कहा के समाज रूपी रथ के दो पहिए हैं। पुरुष व नारी दोनों के सहयोग से ही समाज व देश की उन्नति संभव है। मुख्य अतिथि महोदया डॉ मिली सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस घर में माँ शिक्षित है। उस घर के बच्चों में मानसिक समस्याएँ बहुत कम देखने को मिलती हैं। उन्होंने बहनों को यह संदेश दिया कि आप जिस भी परिस्थिति में है। उसमें आप कुछ बेहतर करने के बारे में सोचें व आत्मनिर्भर बने। अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसके प्रति पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करें। उन्होंने बहनों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान पूर्वक सुना और उसका सहज ढंग से समाधान किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनीता दीदी ने किया।उपस्थित महानुभावों का परिचय श्रीमती भारती सिन्हा द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री अमृता सामंता द्वारा किया। ऑनलाइन कार्यक्रम में मुख्यरूप से विद्यालय प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहु जी,श्रीमती संध्या सिन्हा,श्रीमती बबीता सिन्हा, सुश्री सीमा, सुश्री नीतू आदि उपस्थित थे।

सरस्वती शिशु विधा मंदिर बाघमारा में बालिका शिक्षा ऑनलाइन प्रबोधन वर्ग का आयोजन

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news