रोजगार की मांग पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने अम्बे कंपनी का चक्का जाम किया

0
fastlive news

बाघमारा : ब्लॉक टू में संचालित अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी में स्थानीय युवाओं को नियोजन देने की मांग को लेकर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस ने सोमावर को कंपनी कार्य ठप कर दिया। मौके पर मौजूद कॉंग्रेसी नेता शेख गुड्डू एवं कमला कुमारी ने कहा अम्बे आउटसोर्सिंग कंपनी को जनवरी माह में नियोजन को लेकर पत्र दिया गया था। फिर जुलाई के पहले सप्ताह कंपनी कार्यालय के समक्ष दहरण दिया। बाउजूद अभी तक अम्बे कंपनी ने नियोजन देने को लेकर किसी प्रकार का कदम नहीं उठाया। अम्बे कंपनी ने बंगाल के लोगो को रोजगार दी हैं लेकिन यहाँ के लोगों को रोजगार नही दे रही है। यहाँ के बेरोजगार युवा रोजगार की तालाश में यहाँ वहाँ भटक रहे है। जबतक कंपनी बेरोजगार युवकों को नियोजन नही देती तब तक कंपनी का चक्का जाम रखेंगें। इस दौरान अम्बे कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई। वही शाम 5 बजे कंपनी कार्यालय में आंदोलकारियों की वार्ता कंपनी पदाधिकारी पारिजात मुखर्जी के साथ हुई। वार्ता में नियोजन के लिए 12 अगस्त की तिथी निर्धारित की गई। जिसके बाद चक्का जाम आंदोलन स्थगित कर दिया गया। धरना में आशिफ खान, चंडी ग्याली, राजू खान, आशिफ कुरैशी, पप्पू अंसारी, राशिद आलम, मिराज अंसारी, राजा खान, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।

Share.

About Author

Leave A Reply

Translate »
error: Content is protected !!
Latest news