
बाघमारा : झारखण्ड सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने सोमावर को बाघमारा के काली मंदिर के समीप निजी कोचिंग संस्थान आरकेसी स्टडी सेंटर द्वारा निशुल्क ऑनलाइन शिक्षा का ऑनलाइन उद्घाटन किया। आरकेसी द्वारा यूट्यूब पर सीबीएसई एवं जेक के क्लास 6 से क्लास 10 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावे प्रतियोगिता परीक्षाओं का तैयारी भी ऑनलाइन निशुल्क कराया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ऑनलाइन सम्बोधित करते हुए कोचिंग सेंटर को बधाई दिया। साथ ही हर सम्भव मदद देने का आश्वासन दिया।मौके पर कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर राज चौहान, आरके पांडेय, राजेन्द्र नापित समेत अन्य उपस्थित थे।
